Katni News : कुएं में पंप डालने उतरे चार किसानों की जहरीली गैस से मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

तत्काल बचाव दल को मौके पर बुलाया गया, जब उनसे मामला नहीं संभला तो   उमरिया जिले से कोल माइंस की एक्सपर्ट टीम को बुलाकर चारो का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी, पता लगाया जा रहा है कि कुएं से कौन सी जहरीली गैस निकली जिससे इनकी मौत हो गई ।
Katni News

Katni News : कटनी के गाँव जुहली में बीती रात चार किसानों की समय मौत से कोहराम मच गया, चारों की मौत की वजह कुएं की जहरीली गैस बताई जा रही है, बताया जा रहा है कुएं में एक किसान सब मर्सिबल पंप लगाने नीचे उतरा था लेकिन वो बेहोश हो गया तो उसे बचाने दूसरा उतरा वो भी बेहोश हो गया तो उन्हें बचाने दो लोग और उतरे लेकिन वे भी दम घुटने से बेशोह हो गए, जब तक प्रशासन की सूचना मिली और मदद पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चारों किसानों की मौत हो चुकी थी।

एक दूसरे को बचाने कुएं में उतरे चार किसानों की दम घटने से मौत 

जानकारी के मुताबिक कटनी के NKJ थाना अंतर्गत जुहली गांव के नादन हार में संजय दुबे के खेत में गहरा कुआं खुदा हुआ है जिसमे संजय के 40 वर्षीय भाई रामकुमार दुबे सब मर्सिबल पंप डालने उतरे लेकिन वे नीचे उतरते ही बेहोश हो गए तो उन्हें बचाने उनका भतीजा यानि संजय का बेटा 20 वर्षीय निखिल नीचे उतरा तो वो भी बेशोह हो गया, दोनों के बेहोश होने की जानकारी सामने आते है 31 साल का राजेश कुशवाह और 25 साल का देवेन्द्र कुशवाह कुएं में उतरे लेकिन वे भी बेहोश हो गए।

बचाव दल ने जब तक बाहर निकाला चारों की मौत हो चुकी थी 

जब बहुत देर तक ये लोग कुएं से बाहर नहीं आये और बेहोश पड़े दिखाई दे रहे थे तो गाँव में हडकंप मच गया, तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया फिर जिला प्रशासन को सूचित किया गया , कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और एसपी अभिजीत रंजन मौके पर पहुंचे, तत्काल बचाव दल को मौके पर बुलाया गया, जब उनसे मामला नहीं संभला तो   उमरिया जिले से कोल माइंस की एक्सपर्ट टीम को बुलाकर चारो का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी, पता लगाया जा रहा है कि कुएं से कौन सी जहरीली गैस निकली जिससे इनकी मौत हो गई।

सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुःख, आर्थिक सहायता की घोषणा की 

उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुःख जताया है और आर्थिक सहायता की घोषणा की है, उन्होंने X पर लिखा-  कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में किसान द्वारा अपने खेत के कुएँ में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में 4 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews