Katni News : पति ने पत्नी और मासूम बच्ची पर कुल्हाड़ी से किया हमला, स्वयं फांसी पर लटका, दो की मौत

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के बंदरी ग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ विदिशा के रहने वाले दीपचंद गोड ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सहित मासूम बच्ची पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां बेटी को गंभीर रूप से घायल हुई, जिसमे मां की हॉस्पिटल ले जाने से पहले मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत नाजुक है जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

यह है पूरा मामला

जानकारी मिल रही है कि आरोपी पति दीपचंद गोड ने दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी के फंदे में झूलकर जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बड़वारा पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया है। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि आज सुबह बड़वारा क्षेत्र बंदरी ग्राम में सुबह मृतक पति दीपचंद गोड नमक व्यक्ति अपने ही घर पर फांसी के फंदे में झूलता मिला और खून से लथपथ अवस्था में उसकी पत्नी रूपा गोड और ढाई साल की बच्ची पूनम चारपाई पर पड़े हुए थे जिन्हे मौके पर पहुंची बड़वारा पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा पर मृतक दीपचंद की पत्नी रूपा की इलाज के दौरान मौत हो गई और बच्ची की हालत अभी नाजुक है जिसका इलाज जारी है वही बड़वारा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने यह भी बताया की इस घटना को देख प्रतीत होता है कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटित हुई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827238908″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews