
Katni News : बॉलीवुड मूवी बजरंगी भाई जान तो आप सभी ने देखी ही होगी, जैसा कि फिल्म में बजरंगी बने सलमान खान ने पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची एक बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया था कुछ ऐसा ही किया है कटनी जिले के कलेक्टर ने एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाने के लिए कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद बजरंगी भाईजान साबित हुए।
इमरान ने प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी का किया शुक्रिया
आपको बता दें कि करीब 6 माह पहले अपने परिवार से बिछड़े 12 वर्षीय बालक इमरान ने जैसे ही आज सोमवार को अपने पिता को देखा उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। और ये संभव हो पाया कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और जिला प्रशासन की टीम के अथक प्रयास से, इमरान के लिए कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद बजरंगी भाईजान साबित हुए। इमरान ने बड़े ही भावुक होकर कलेक्टर अवि प्रसाद से हाथ मिला कर और उनसे गले लगकर उनका धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं जाते समय इमरान ने उसे अपने परिवार से मिलाने वाले जिला प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी का शुक्रिया गले लगकर किया।
[dgv_vimeo_video id=”816262609″]
यह है मामला
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 2022 को कटनी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमते मिले इमरान को बाल कल्याण समिति द्वारा आसरा बाल गृह झिंझरी में देख रेख के लिए भेजा गया था। बच्चों का जन्मदिन और नववर्ष मनाने कलेक्टर अवि प्रसाद पहुंचे थे, इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने आसरा बाल गृह में मौजूद हर बच्चे से उनकी इच्छा पूछी थी, तभी इमरान ने अपनी घर जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने महिला बाल विकास विभाग समेत आसरा बाल गृह के संचालक को निर्देश दिए की इस बालक के परिवार की खोज करने हर संभव प्रयास किए जाए।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816262844″]
