Katni News : घर में घुसकर परिजनों पर चाकू से हमला, सोने चांदी के जेवर लूटकर आरोपी फरार

Katni News : घर में घुसकर परिजनों पर चाकू से हमला, सोने चांदी के जेवर लूटकर आरोपी फरार

Katni News : कटनी में बदमाश पुलिस से कितना डरते हैं इसका एक उदाहरण सामने आया है, बदमाशों ने बेख़ौफ़ होकर एक घर में धावा बोला और घर के लोगों पर चाकुओं से हमला किया और लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए, घायलों ने जैसे तैसे पुलिस को फोन किया उसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों की माने तो कुल एक करोड़ रुपये के आसपास की लूट हुई है।

पीछे के दरवाजे से घर में घुसे बदमाश  

कटनी पुलिस के मुताबिक आधारकाप निवासी मनीष शर्मा शेयर मार्केट व डेरी का व्यवसाय करते हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र की  बस्ती में उनका मकान सबसे आखरी में है। सुबह 3 से 4 बजे के लगभग चार बदमाश पीछे का खुले दरवाजे से उनके घर के  अंदर घुसे। आवाज सुनकर मनीष की नींद खुल गई। बदमाशों को देखकर उसने आवाज लगाई तो चारों ने मिलकर मनीष पर चाकू से हमला कर दिया।

परिजनों के विरोध पर किया चाकू से हमला 

शोर सुनकर मनीष का बेटा सत्या उर्फ गुल्लू शर्मा उठा तो बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची पत्नी पूनम शर्मा को भी बदमाशों ने घायल कर दिया और घर की अलमारी में रखे लाखों के गहने और कैश रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी।

परिजनों के मुताबिक करीब एक करोड़ की लूट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्कॉट का भी सहारा लिया गया लेकिन उससे कोई मदद नहीं मिली है। घायल परिजनों के मुताबिक उनके घर में लगभग एक करोड़ के गहने लूटे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि बदमाश कितने के गहने लूटकर ले गए हैं। घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews