
Katni News : कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों द्वारा देर रात्रि एक घर में बम फेंक बंदूक से फायर कर पूरे इलाके में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो भी सोशल में वायरल हो रहा है।
यह है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया ने कि रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में कल देर रात कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर बम फेंक बंदूक से फायर कर इलाके में दहशत फैलाने का काम किया है यह पूरा मामला पूर्व में हुए पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के विवाद से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”816545096″]
वहीं रंगनाथ थाने की पुलिस ने वर्तमान में घर में बम फेंक बंदूक से गोली बारी कर इलाके में दहशत फैलाने वाले के मामले में दो कुछ लोगो को रंगनाथ नगर की पुलिस ने पहचान कर ली है और बहुत जल्द ही दहशत फैलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816545285″]
