Katni News: सांसद VD शर्मा ने किया “विजयराघवगढ़ महोत्सव” का शुभारंभ, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, 16 जून को समापन

Katni News: सांसद VD शर्मा ने किया “विजयराघवगढ़ महोत्सव” का शुभारंभ, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, 16 जून को समापन

Katni News: “विजयराघवगढ़ महोत्सव” का भव्य शुभारंभ हो चुका है। इस मेले को समृद्ध सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। मेले के शुभारंभ में खुजराहों के सांसद वीडी शर्मा ने पहुंचे। वह हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड के कुछ दोहे का पाठ करते नजर आए। उनके साथ विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सतेंद्र पाठक भी सुंदर काण्ड का पाठ करते हुए मंच पर दिखाई दिए।
[dgv_vimeo_video id=”827135595″]
इस भव्य आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडीशर्मा ने करकमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों क्षेत्र वासियों की बड़ी संख्या में मौजूद रहें। “विजयराघवगढ़ महोत्सव (Vijayraghavgarh Festival)” के बारे में चर्चा करते हुए खुजराहों सांसद वी डी शर्मा ने कहा की,” विजयराघवगढ़ की अपनी लोक संस्कृति, परंपरा और लोक संस्कारों, मनोरंजन कार्यक्रमों में सहभागिता का अपना इतिहास रहा है। इसी परंपरा को एक अलग आयाम देने के लिए लगभग 50 एकड़ के एरिया में इस वर्ष से विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा।”
[dgv_vimeo_video id=”827135148″]
मेले के दौरान देश-विदेश में लोकप्रिय कलाकारों के द्वारा विविध प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन होगा। मेले में आकर्षक और मनोरंजक झूले लगाये जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के मनोरंजन की व्यवस्था यहाँ उपलब्ध होगी। मेले के दौरान पूरे एक माह तक नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन, स्थानीय प्रतिभागियों की स्टैंड-अप प्रतियोगिता, शॉपिंग, खान-पान, मीना बाजार, हथकरघा उत्‍पादों के स्‍टाल, व्यापार और परंपराओं का संगम के साथ लेज़र शो का भी आयोजन होगा, जो मेले में आने वाले लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह भरेगा।
यह मेला महोत्सव 15 जून तक आयोजित होगा 16 मई को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य विजयराघवगढ़ महोत्सव जा समापन होगा। इस मेले के शुभारंभ के दौरान विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक ने कहा की, “महोत्सव समिति की तरफ से क्षेत्र की सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देने के लिए विजयराघवगढ़ गोट टैलेंट (Vijayraghavgarh Got Talent) कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गायन, नृत्य, नाटक के आयोजनों में प्रतिभागी एकल एवं सामूहिक श्रेणी में भाग ले सकते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”827136079”]
यह सांस्कृतिक आयोजन मेला परिसर में 25 मई से 27 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान आडिशन, सेमीफाइनल,फायनल के माध्यम से आने वाले विजेताओं को को 51 सौ से 25 हजार तक के पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभा के निखार का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज कर और उनको विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए मंच में प्रदर्शन करने एवं आंतरिक कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अलग-अलग तारीखों पर प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरेशी व उनकी टीम, धार्मिक गीत गायक मनीष अग्रवाल, शाहनाज अख्तर, संजो बघेल, तृप्ति शाक्या और लोक गायक जित्तू खरे बादल और अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews