Katni News : पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा, मामला दर्ज

Katni News : पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा, मामला दर्ज

Katni News : कटनी जिले के बरही नगर की पुलिस ने मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है जिसमे ठूस-ठूस कर मवेशियों को भरा गया था कई मवेशी तो बेहोशी हालत में ट्रक में पड़ी हुई थी पुलिस ने ट्रक में सवार तीन लोगो भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह है मामला

बरही नगर के थाना प्रभारी सुधाकर बरास्कर ने बताया कि पुलिस गस्त के दौरान सतना की तरफ जा रहे एक ट्रक को संदेह पर रोका गया तो ट्रक में सवार लोग भागने की फिराक में थे तभी पुलिस ने कड़ाई दिखाते हुए ट्रक को सड़क के किनारे रोक कर ट्रक की तलाशी ली तब उसमे देखा तो मवेसी ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। और कई तो बेहोशी की हालत में मवेशी मिले।

पुलिस मामले की कर रही है जाँच

बरही नगर की पुलिस ने ट्रक में भरे 21 मवेशियों को छुड़वाकर ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक में सवार अशोक सिंह ,सुरेश बैगा,पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर, पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरही नगर के थाना प्रभारी सुधाकर बरास्कर ने यह भी बताया की ट्रक में सवार लोगो ने बताया की वे लोग कोतमा से सभी मवेशियों को लोड कर सतना की तरफ जा रहे थे।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809113976″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews