
Katni News : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वाहनों की कड़ी चैकिंग की जा रही है, चैकिंग के दौरान कटनी पुलिस ने बोलेरो कार से नगद 5 लाख रुपए जब्त किये हैं।
क्या है पूरा मामला
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कटनी पुलिस बहुत सतर्क है। और जगह-जगह चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही है। कोतवाली पुलिस मिशन चौक पर चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बोलेरो कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली तब कार से नगद 5 लाख रुपए मिले। इन रुपयों के संबंध में कागजात न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सारे रूपयों को जब्त कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मिशन चौक पर वाहन चैकिंग और काली फिल्म निकलने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी नरसिंहपुर से बांधवगढ की तरफ जा रही एक बोलेरो कार को रोका गया। तो उसमे रखे एक बैग में 5 लाख रुपए मिले। वही बोलेरो कार सवार आकाश झारिया से रूपयों संबंधी कागजात मांगे गए तो कागजात न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने 5 लाख रुपए जब्त कर रूपयों संबंध कागजात थाने में पेश करने को कहा है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”931148861″]
