कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या का कटनी में विरोध, सड़कों पर उतरा जैन समाज

कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या का कटनी में विरोध, सड़कों पर उतरा जैन समाज

Katni News : कर्नाटक में हुई जैन संत आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या के विरोध में जहां देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं गुरुवार रीगल तिराहे पर जैन समाज के कई समाज जन पहुंचे और उन्होंने इस घटना का विरोध किया गया।

यह है पूरा मामला

वही समाज की एक महिला अंजलि श्रीमाल द्वारा पूरे देश को एक संदेश देते हुए कहा गया कि जिस तरह से जैन संत के टुकड़े-टुकड़े कर कर हत्या कर दी गई है वह देश के लिए एक शर्म की बात है जो जैन मुनि एक फूल मात्र की भी इच्छा जीवन में नहीं रखता उसके साथ यह कृत्य करना काफी निंदनीय है।

वहीं कर्नाटक में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा इस मामले में आरोपी पकड़ कर इतिश्री कर दी है लेकिन जैन समाज के लोगों का कहना था कि इस पूरे मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए वहीं आरोपियों को फांसी से भी गंभीर सजा देनी चाहिए।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”847017546″]

[dgv_vimeo_video id=”847017938″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews