Katni News : एक्सीडेंट के बाद बंद हुआ रेल मार्ग, यात्रियों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को घरों तक पहुंचाया

Katni News : एक्सीडेंट के बाद बंद हुआ रेल मार्ग, यात्रियों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को घरों तक पहुंचाया

Katni News :  समाज में पुलिस की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है और पुलिस कितनी संवेदनशील होती है इसका उदाहरण बार फिर सामने आया है, हादसे के कारण कटनी सिंगरौली रेलमार्ग बंद हो गया, यात्री परेशान होने लगे तो पुलिस सामने आई , एसपी ने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए फिर ट्रैफिक प्रभारी ने जनता को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

कटनी सिंगरौली रेलमार्ग हादसे के कारण अचानक सभी ट्रेन रद्द हो गयी। रद्द हुई ट्रेनों के कारण लगभग 500 रेलयात्रियों ने कटनी मुड़वारा स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। आखिर शहडोल,अनुपपुर कैसे पहुँचे ये लोग?

जैसे ही यात्रियो की परेशानी और हंगामे की सूचना कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को लगी उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुई तत्काल ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार विनोद दुबे को यात्रियों की मदद करने एवं सुरक्षित उनके गन्तव्य तक  रवाना करने के निर्देश दिए।

एस पी का निर्देश मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी तत्काल एक्शन में आये, उन्होंने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की समस्या को समझा तथा तत्काल 7 बसों की व्यवस्था कर सभी लगभग 500 यात्रियों को बसों में सवार करा उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस की सक्रियता देखकर यात्रा करने वाले सभी बड़े बुजुर्गों एवं अन्य यात्रियों ने कटनी पुलिस का धन्यवाद दिया साथ ही हंगामे को कुशलता पूर्वक समाप्त करने पर रेलवे अधिकारियो ने भी कटनी पुलिस का साधुवाद किया।

[dgv_vimeo_video id=”819445364″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews