Katni News: कैलवारा के जंगल में मिला मानव कंकाल, पहचान अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Katni News: कैलवारा के जंगल में मिला मानव कंकाल, पहचान अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Katni News: कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र कैलवारा कला के जंगल की झाड़ियों में एक मानव कंकाल मिला है, जो काफी पुराना बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर टी. आई. कुठला अरविंद जैन तत्काल पुलिस बल और डिप्टी रेंजर अनिल मिश्रा, वनरक्षक अंबुज पांडे और बाकी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

केलवारा कला के जंगल रफ 79 में झाड़ियों में एक काफी दिन पुराना मानव कंकाल बरामद किया। मानव कंकाल की केवल हड्डियां शेष थी। पुलिस द्वारा कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पतल रवाना किया  गया है। अज्ञात नर कंकाल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आसपास के इलाके में भी पूछताछ की। घटनास्थल के चारों ओर पुलिस बल ने पैदल सर्चिंग की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। साथ ही ड्रोन कैमरे से इलाके की सर्चिंग की कराई गई। मौके पर स्पेशल वैज्ञानिक अधिकारी को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया।  अज्ञात मानव कंकाल के पोस्टमार्टम एवं विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह पुरुष है या स्त्री। जांच ही जांच से कंकाल की संभावित उम्र और चोट का पता लगाया जाएगा। घटनास्थल पर मृतक से संबंधित कोई अन्य सामग्री बरामद नहीं की गई है। पुलिस अभी भी जांच में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”822736047″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews