Lok Sabha Election 2024 : वीडी शर्मा की भाजपामय मॉर्निंग वॉक, पढ़ें पूरी खबर

VD Sharma

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी का नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान जारी है, प्रदेश के हर वर्ग के लोग आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, इसमें ऐसे बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन भी हैं जिनका कभी राजनीति से कभी वास्ता नहीं रहा लेकिन पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वे देश को मजबूती देने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसकी गति बढ़ती जा रही है, पार्टी से लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं। ये लोग अलग अलग राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर आने वाले नेता है साथ ही सामाजिक काम करने वाले लोग हैं।

कटनी के जाग्रति पार्क में सैकड़ों लोगों ने ज्वाइन की BJP 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज जब कटनी में थे तो वहां जाग्रति पार्क में सुबह के समय सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, करीब 200 डॉक्टर्स सहित कई प्रबुद्धजन भाजपा परिवार में शामिल हुए, नए सदस्यों के जुड़ने के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि ये मात्र सदस्यता अभियान नहीं है ये इतिहास बन रहा है।

वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता, किया BJP परिवार में स्वागत 

उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले लोग, प्रकृति, पर्यावरण के लिए काम करने वाले लोग, कटनी सहित पूरे प्रदेश के विकास की बात करने वाले लोग आज भाजपा के साथ आये हैं ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर सनातनी संस्कृति के लिए उनके द्वारा किये जा रहे कामों से प्रभावित होकर उन्हें ताकत देने आये हैं। हम सब मिलकर 400 पार के नारे को सच करेंगे और मोदी जी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews