MP News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजू पोद्दार के भतीजे के साथ वर्तमान बीजेपी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने की मारपीट एवं गाली गलौज

mpbjp

कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी (Katni) रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उधना-रीवा साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आये भाजपा नगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजू पोद्दार के भतीजे में विवाद हो गया है। और फिर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने समझौता भी करा दिया है।

आपको बता दें कि कटनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम को रीवा से उधना की तरफ जाने वाले साप्ताहिक ट्रेन को चालू कराने का श्रेय लेने की होड़ भाजपा में किस कदर मची थी इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। बताया जा रहा है कि हरी झंडी दिखाने के लिये भाजपा नगर अध्यक्ष राम रतन पायल अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पहुंच गये थे। इस बीच भाजपा के पूर्व विधायक गिरिराज किशोर उर्फ राजू पोद्दार के भतीजे भाजपा के नेता अर्पित पोद्दार भी पहुंच गये। भाजपा जिला अध्यक्ष राम रतन पायल का कहना था कि साप्ताहिक ट्रेन को सिर्फ मैं ही हरी झंडी दिखाऊंगा।

यह भी पढ़े…यदि कॉकरोच बन चुके हैं परेशानी, तो भगाने के लिए आजमाएं यह घरेलू उपाय  

[dgv_vimeo_video id=”704207857″]

वहीं बाकी भाजपाइयों में इस बात को लेकर रोष था। की दूसरे मोर्चे से भाजपा के पूर्व विधायक गिरिराज किशोर राजू पोद्दार के भतीजे अर्पित पोद्दार ने अपने हाथ में हरी झंडी थाम रखी थी। यह देखकर जिलाध्यक्ष भाजपा राम रतन पायल को नागवार गुजरा। उन्होंने अर्पित को हरी झंडी दिखाने से मना करते हुये कहा कि हरी झंडी सिर्फ मैं दिखाऊंगा, क्योंकि मैं जिलाध्यक्ष हूं। जबकि अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में अर्पित को किसी पद लेने नहीं दिया। हाथापायी हो गयी। पार्टी के लोगों ने ही फिर समझौता कराया।

यह भी पढ़े…Tata Motors कल उठा सकता है अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, जाने डीटेल

[dgv_vimeo_video id=”704208129″]

आपको बता दें कि अर्पित पोद्दार कद्दावर भाजपा विधायक के भतीजे हैं और पार्टी में लगातार सक्रिय भी रहते हैं, इसके बाद भी नगर अध्यक्ष के द्वारा अपने पद का उपयोग करते हुये उन्हें आज तक कोई भी पद नहीं दिया गया। गुरुवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर जो भी घटना हुई है उसे कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर पार्टी हाई कमान को भेज दी। वहीं इस बात की खबर प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा दिये जाने की खबर है।

यह भी पढ़े…MP News : माफिया पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 280 करोड़ रु की जमीन को कराया मुक्त

[dgv_vimeo_video id=”704208544″]

हालांकि पार्टी अध्यक्ष की इस तरह के हरकतें पूर्व में कई बार जगजाहिर हो चुकी हैं और इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने फटकार लगाई है। मगर इसके बावजूद उन पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। रेलवे स्टेशन पर जिस तरह का वाकया सामने आया है उससे पार्टी की बेहद किरकिरी भी हुई है और अन्य राजनीतिक दल के लोग इसे चटखारे लेकर बोलते बताते सुने जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews