Katni News: रहवासी क्षेत्र में खोली गई शराब दुकान, लोगों ने किया विरोध, आबकारी विभाग ने करवाई बंद

Katni

Katni News Today: कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र लखेरा इलाके में रहवासी क्षेत्र में शराब की उप दुकान खोले जाने से नाराज इलाके की सैकड़ो महिलाए, बच्चो समेत सभी ने शराब दुकान के सामने धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इलाके के लोगो ने बताया की यह दुकान भाजपा के माधवनगर के मंडल अध्यक्ष हर्ष पांडे के प्लाट में खोली गई है।

[dgv_vimeo_video id=”819051324″]

रहवासियों द्वारा शराब दुकान को खोले जाने के विरोध की ख़बर लगाते ही मौके पर रंगनाथ नगर थाने की पुलिस बल के साथ मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल भी पहुंच गए और आबकारी विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलावा कर जमकर फटकार भी लगाई।

[dgv_vimeo_video id=”819051742″]

[dgv_vimeo_video id=”819053293″]

उन्होंने कहा कि रहवासी इलाके में शराब दुकान खोल कर विवाद की स्थित न पैदा करें, जिसके तुरंत बाद आबकारी विभाग के अधिकारी ने शराब दुकान को बंद करने का आदेश देकर दुकान को वहा से हटवाने के लिए कहा। यह हंगामा करीबन दो घंटे तक चला।

[dgv_vimeo_video id=”819052133″]

कटनी, अभिषेक दुबे

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews