खनिज मंत्री का सवाल- किसके इशारे पर कंप्यूटर बाबा मारते हैं छापे

खनिज मंत्री का सवाल- किसके इशारे पर कंप्यूटर बाबा मारते हैं छापे

कटनी।वंदना तिवारी।

मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री (mining minister) प्रदीप जायसवाल (Pradeep jaiswal) ने एक बार फिर कंप्यूटर बाबा (computer baba) पर हमला बोला है ।दरअसल आए दिन नर्मदा नदी (narmada river) न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा रेत की खदानों पर पहुंच रहे हैं और अवैध खदान चलने की बात कहकर रोज कार्रवाई कर रहे हैं।

मंत्री प्रदीप जायसवाल का कहना है कि बाबा को न तो ज्ञान है तकनीक का और ना ही वैज्ञानिक है। ऐसा लगता है कि बाबा को छापा मारने के लिए कोई भेजता है यानी किसी न किसी के इशारे पर भी छापेमारी की कार्रवाई करते हैं ।प्रदीप जायसवाल ने यह भी कहा कि जरूरी नहीं कि बाबा जिस खदान पर जा रहे हैं वह अवैध ही हो।

कई बार पंचायत की स्वीकृत खदानों पर पहुंच जाते हैं और जाहिर सी बात है कि स्वीकृत खदानों पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े होना कोई बड़ी बात नहीं ।बाबा की इन कारवाईयो की वजह से खनिज विभाग(Mineral Department) को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।जायसवाल कंप्यूटर बाबा पर पहले भी सवालिया निशान खड़े हो चुके हैं ।बीते दिनों ही उन्होंने कहा था कि कंप्यूटर बाबा के पास जानकारी का अभाव है और जानकारी के अभाव में बाबाजी सरकार की खदानों पर भी पहुंच जाते हैं। खदान वालों की आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते बाबा जी का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन जरूरी नहीं कि जहां बाबा  जा रहे हैं वो अवैध खदान हो।

इतना ही नही इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister)दिग्विजय सिंह (digvijay singh)के भाई और वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह (mla laxman singh) भी कह चुके हैं कि कंप्यूटर बाबा अगर बाबा हैं तो उन्हें हिमालय में जाकर तपस्या करनी चाहिए ना कि इस तरह की कार्रवाईया। बावजूद इसके कंप्यूटर बाबा है कि मानते नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews