नायब तहसीलदार की पत्नी से रेप, आरोपी ड्राइवर को भेजा जेल

नायब तहसीलदार की पत्नी से रेप, आरोपी ड्राइवर को भेजा जेल

कटनी| वंदना तिवारी| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) कटनी जिले (Katni district) में पदस्थ एक नायब तहसीलदार की पत्नी से ज्यादती (Rape with Nayab Tehsildar’s Wife) करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ ड्राइवर ने उनके घर में ही रेप किया। मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। अजाक थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर चार साल से अधिकारी की पत्नी को ब्लैकमेल कर ज्यादती कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बबलू वर्मा सिवनी जिले का रहने वाला है और नायब तहसीलदार का कर्मचारी ड्राइवर है। आरोपी बबलू वर्मा के खिलाफ नायब तहसीलदार की पत्नी ने कटनी के अजाक थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उसके साथ उनके ही कर्मचारी ने दुराचार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी| कटनी अजाक थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बबलू 4 साल से ब्लैकमेल कर रहा है। उसने बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण वे अब तक किसी को कुछ नहीं कह पाईं। अब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ गई हैं। इसलिए रिपोर्ट कर रही हैं। मामले की पूरी जांच डीएसपी अजाक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा कर रहे हैं। आरोपी बबलू वर्मा के खिलाफ 376(2एन) के साथ अन्य धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews