संजय पाठक ने भी बजाई थाली, बोले- आज़ देश एकता के सूत्र में

संजय पाठक ने भी बजाई थाली, बोले- आज़ देश एकता के सूत्र में

कटनी//वंदना तिवारी।

पीएम मोदी के आवाहन पर आज समूचे देश में कोरोना जैसे प्राण घातक वायरस से लड़ने वालों के लिए थाली, ताली एवं शंख बजाए गए। मध्यप्रदेश का कटनी जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। रविवार को शाम 5:00 बजे इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं डॉक्टर, नर्सेस, पुलिस एवं सेना के जवान एवं अधिकारियों के लिए 5 मिनट तक ताली, थाली और शंखनाद किया गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। इसी बीच भाजपा विधायक संजय पाठक ने भी अपने सभी परिवार सहित कोरोना से जंग लड़ने वालों का शंख एवं ताली बजाकर हौसला बढ़ाया।

भाजपा विधायक पाठक ने अपने परिवार सहित पूरे 5 मिनट तक इस वायरस से जंग लड़ रहे सारे योद्धाओं का अभिनंदन करते हुए पीएम मोदी के अपील पर शंख एवं थाली बजाई। मीडिया से बात करते हैं पाठक ने बताया कि देश आज एकता के सूत्र में बंधा है। उन्होंने मिलकर इस वायरस से लड़ने का ठान लिया है। हम सबको मिलकर इसका सामना करना चाहिए।

बता दे कि पीएम मोदी के अपील पर रविवार को पूरे भारत में जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि इस वायरस के खिलाफ लड़ रहे लोगों के लिए शाम 5:00 बजे 5 मिनट के लिए ताली, थाली एवं शंख बजाया जाए। जिसके बाद जनता ने पीएम मोदी की अपील को मानते हुए कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का अभिनंदन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews