Katni News: कटनी SP का सख्त रवैया, लापरवाही के चलते बड़वारा थाना के 2 अधिकारी लाईन अटैच, जानें पूरा मामला

Katni News

Katni News Today: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा में बीते दिनों पति पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस मामले में महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया था। वहीं जब आज पुलिस महिला का शव परिजनों को सौंपने के लिए बड़वारा पहुंची, तो उन्होंने फिर हंगामा खड़ा कर दिया और महिला का शव थाने के सामने रखकर आधे घंटे तक धरना प्रदर्शन करते रहे।

हंगामे की यह जानकारी कटनी एसपी अभिजीत रंजन तक पहुंची तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा और एएसआई राजेश बागरी को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए लाइन अटैच कर दिया है।

Katni एसपी की सख्ती

जानकारी के मुताबिक बड़वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सुखी लाल चौधरी के घर में 15 दिन पहले 2 लाख की चोरी हो गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायत के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी और इससे परेशान होकर सुखी लाल ने अपनी पत्नी पगुनिया के साथ जहर खा लिया था और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”819183096″]

जब अस्पताल प्रशासन महिला को नहीं बचा सका तो परिजनों ने खूब हंगामा किया और पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल में भी विवाद की स्थिति देखी गई। जब महिला का शव परिजनों को दिया गया तब भी वह नहीं माने और ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़वारा थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। मामले की जानकारी लगने पर एसपी ने निष्पक्ष जांच के लिए दोनों अधिकारियों को लाइन अटैच कर आगे की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews