CCTV फुटेज से चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, शादी समारोह में चोरी किए थे जेवर और नकदी

indore news

कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी पुलिस ने शादी समारोह से जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर को पकड़ लिया है। कटनी के राघव रीजेंसी होटल में हुई इस वारदात में चोर विवाह समारोह में शामिल लोगों के साथ बैठा रहा और फिर मौका मिलते ही उन कमरों में जा पहुंचा जहां जेवर और नकदी रखी थी, चोर ने 108 नम्बर के इस कमरे के दरवाजे को तोड़ा और जेवर, नकदी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर को घटना के डेढ़ माह बाद पकड़ लिया है। चोर से पुलिस ने चुराई नकदी और जेवर बरामद किए है।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजा 400 रू का चेक, लिखा यह पत्र

इस घटना में पुलिस होटल में लगे CCTV फूटेज की मदद से चोर तक पहुंची, चोर इतना शातिर था की वारदात को अंजाम देने के दौरान वह विवाह समारोह में दूल्हा दुल्हन के परिजनों के साथ ही बैठा रहा और लोगों को ऐसा लगा की यह इनका ही कोई रिश्तेदार है,लेकिन जैसे ही मौका मिला चोर ने अपना कमाल दिखा दिया, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से चोर बच नहीं पाया।

[dgv_vimeo_video id=”660464084″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews