Katni News : बैंक से पैसे निकाल दवाई लेने पहुंचा डॉक्टर, बाइक पर रखा बैग ले उडे चोर, सीसीटीवी में घटना कैद

Katni News : बैंक से पैसे निकाल दवाई लेने पहुंचा डॉक्टर, बाइक पर रखा बैग ले उडे चोर, सीसीटीवी में घटना कैद

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक चोर बाइक में रखे पैसों से भरा बैग चोरी कर अपने साथी के साथ मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है।जानकारी के अनुसार, यह बैग प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव का था, जो बैंक से पैसे निकालकर, बैग को गाड़ी पर रखकर सामने मेडिकल से दवाई लेने गए थे, तभी घात लगाए बैठे चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, कटनी जिले के रीठी तहसील स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर धमेंद्र श्रीवास्तव ने खिरहनी फाटक समीप स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार नगद निकाले और उन्होंने पाने बैंग में नगद राशि रखें, जिस बैग में पहले से ही उनके 10 हजार नगद रखे हुए थे। डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव के शिकायत अनुसार वह बैंक से बाहर आकर बैग को बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वे दवा लेने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती शहीद द्वार पहुंचे। यहां मेडिकल स्टोर के बाहर बाइक खड़ी कर जब वे दवा ले रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात तत्व ने बैग पार कर दिया।

CCTV में सारी घटना कैद

वारदात के बाद अज्ञात तत्व अपने साथी के साथ बाइक में पीछे बैठकर फरार हो गया। यह पूरी घटना  मेडिकल शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पीड़ित डॉक्टर ने कोतवाली थाने में की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

[dgv_vimeo_video id=”825021676″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews