ट्रेन के AC कोच में घूमता दिखा कछुआ, यात्रियों की सूचना पर RPF ने किया रेस्क्यू, वन विभाग को सौंपा

ट्रेन के AC कोच में घूमता दिखा कछुआ, यात्रियों की सूचना पर RPF ने किया रेस्क्यू, वन विभाग को सौंपा

KATNI NEWS : कटनी जिले के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर जैसे ही अमरकंटक एक्सप्रेस पहुंची उनके ऐसी कोच में एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला जिसे आर.पी.एफ पुलिस ने पकड़ कर कटनी जिले की वन विभाग की टीम को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आर पी एफ थाने पहुंची और कछुए को अपने कब्जे में ले लिया है।

ट्रेन के AC कोच में घूम रहा था कछुआ 

कटनी  डीएफओ ने बताया की ट्रेन क्रमांक 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस में देर रात यात्रियों ने आरपीएफ पुलिस के कंट्रोल रूम को सूचना दी, कि एसी कोच में एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ विचरण कर रहा है जिससे कुछ यात्री डर रहे है कंट्रोल की सूचना पर आर पी एफ स्टाफ मौके पर पहुंचा और कछुए को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी गई जानकारी के मुताबिक कछुआ की प्रजाति अधिकांश दक्षिण क्षेत्र के तटीय इलाकों में पाई जाती है वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो कछुए की तस्करी के एंगल में भी जांच की जा रही और यह कछुए की कीमत इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से बहुत ज्यादा बताई जा रही है, बहरहाल पुलिस पूरे मामले कि जांच में जुट गई है और कछुए को वन विभाग के हवाले कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”865622599″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews