
Katni News : कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कल देर शाम नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, मौका पाते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक किया जब्त
वहीं, सूचना मिलते ही कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने 23 किलो मीटर तक ट्रक का पीछा किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राम बाबू बताया है जो कि आंध्र प्रदेश का निवासी है। साथ ही, ट्रक चालक ने बताया कि इस टक्कर के बाद वह डर गया था इसलिए वह मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”817545586″]
[dgv_vimeo_video id=”817545240″]
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें कि हादसे में बाइक में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इधर, दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

