कटनी में बागेश्वर धाम के नाम पर महिला से ठगी, अर्जी लगाने के नाम पर वसूले हजारों रुपये

कटनी में बागेश्वर धाम के नाम पर महिला से ठगी, अर्जी लगाने के नाम पर वसूले हजारों रुपये

Cyber Crime in Katni : कटनी जिले में एक महिला के साथ बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। किसी अनजान शख्स ने बागेश्वर थाम के नाम से एक महिला को फोन किया और उसे झांसे में लेकर उससे करीब 38 हजार रुपये झटक लिए। पीड़िका का कहना है कि वो इस मामले की शिकायत काफी पहले ही पुलिस में कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कटनी जिले के एसपी कार्यालय में रीठी थाना क्षेत्र के वसुधा ग्राम से पहुंती ममता बाई की शिकायत है कि उनके साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम पर पैसों की ठगी की गई। बागेश्वर धाम, छतरपुर में अर्जी लगाने के नाम पर उनके पास फर्जी  कॉल आए और थोड़े थोड़े करके उनसे  से 37 हज़ार 5 सौ 99 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। महिला ने आरोप लगाया कि वो पिछले 9 माह से रीठी थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला है। इसके बाद वो अब एसपी ऑफिस पहुंची है और यहां शिकायत कर इंसाफ की मांग की है।

इस पूरे मामले में जब एसडीओपी कटनी उमराव सिंह से बात की गई उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की यह 9 माह पहले का मामला है और इस मामले की साइबर सेल से पहले जांच कराई जाएगी। उन्होने कहा किर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये साइबर क्राइम है जहां पीड़िता से फोन पर बात कर उसके साथ फ्रॉड किया गया है। इन दिनों साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और इसीलिए पुलिस लगातार चेतावनी देती रहती है कि किसी भी तरह के अनजान फोन कॉल पर या ऑनलाइन ऐसे लेनदेन न करें, जहां आप सामने वाले को जानते न हों या जरा भी शक की गुंजाइश हो। इस मामले में भी अपराधी ने महिला को विश्वास में लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”859001370″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews