खंडवा मशाल जुलूस अग्निकांड मामले में कार्यक्रम आयोजक अशोक पालीवाल सहित 13 गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क है।
Khandwa News

Khandwa News:  खंडवा में 28 नवंबर को निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान हुए अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें मशाल जुलूस के आयोजक और हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल भी शामिल हैं। पुलिस ने पहले सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार किया और फिर बाद में आठ और लोगों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

दरअसल 28 नवंबर को खंडवा शहर में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया था। समापन के दौरान आग लगने की घटना हो गई, जिसमें 30 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने आयोजकों सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज गिरफ्तार हुए 13 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी कोतवाली थाना परिसर में डीएसपी, सीएसपी, और चार थाना प्रभारियों को तैनात किया गया।

पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया,  28 नवंबर को मशाल जुलूस के दौरान आग लगने की घटना सामने आई थी। इस मामले में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 13 को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क है।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews