बस की टक्कर से 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग, फोड़े मोबाइल

बस की टक्कर से 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग, फोड़े मोबाइल

खंडवा।सुशील विधानी।

खंडवा छैगांव माखन मार्ग दुर्घटना का केंद्र बनता जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।दुर्घटना हर बार होती है लेकिन इस और जिला प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता है। इसी की गलती के कारण मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शेगांव माखन से तीन किलोमीटर दूर ग्राम दौदवाड़ा में प्रभात बस और बाइक में हुआ भीषण हादसा बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर बैठी हुई महिला और उसके बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई।इस घटना के बाद लाेगाें का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने इंदाैर से खंडवा की ओर आ रही बस में सवार सभी यात्रियाें काे बाहर निकाला और ताेड़फाेड़ कर बस में आग लगा दी। इस दाैरान जिसने भी वीडियाे बनाया या फाेटाे खींचने की काेशिश की, उसका माेबाइल फाेड़ दिया।

जानकारी के अनुसार दोन्दवाड़ा में प्रभात ट्रेवल्स की बस ने एक्सीडेंट से 1 बच्चे और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आक्रोशित भीड़ ने बस को किया आग के हवाले कर दिया। इस दाैरान जिसने भी वीडियाे बनाया या फाेटाे खींचने की काेशिश की, उसका माेबाइल फाेड़ दिया, हालांकि, जिनके माेबाइल फाेड़े गए, उन्हाेंने पुलिस में शिकायत नहीं की। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नारेबाजी भी की। वहीं ग्रामीणों ने मांग की कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। और बायपास रोड होना चाहिए वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को समझाइश दी। और मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक महिला और बच्चे विवाह समारोह में दोंडवाड़ा पहुंचे थे घटना के बाद खंडवा इंदौर मार्ग लगभग 2 घंटे के लिए बंद हो गया। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।छैगांवमाखन थाना टीआई एमपी ओझा ने बताया कि गांव वाले इस संबंध में बात ही नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमने बस को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर के बारे में पता लगा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews