अनलॉक होते ही बढ़ा क्राइम ग्राफ, महिला ने दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत

अनलॉक होते ही बढ़ा क्राइम ग्राफ, महिला ने दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत

औंकारेश्वर| सुशील विधानी| कोरोना संक्रमण के चलते दो माह से अधिक तक लॉकडाउन रहा। इस दौरान थाना मांधाता में आपसी विवाद सहित अन्य संगीन घटनाओं के मामले काफी कम रहे, लेकिन लॉकडाउन अनलॉक होते ही अपराधों सहित आपसी विवाद बढ़ने लगे है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत कोठी के अंतर्गत स्थित रेवा विहार कालोनी में स्थित एक गेस्ट हाऊस में सनावद निवासी महिला बलात्कार होने की शिकायत लेकर थाना मांधाता पंहुची। महिला के बयान के अनुसार गुरुवार की सुबह गेस्ट हाऊस पर खाना बनाने का काम मांगने के लिये पंहुची थी गेस्ट हाऊस पर मौजूद आरोपित लखन पिता चेनसिंग केवट द्वारा महिला को 6 हजार रुपये महिना मेहनताना तय कर खाना बनाने के काम पर रख लिया था।शाम 4:30 बजे खाना बनाकर गेस्टहाऊस से घर जाने का कहा तो आरोपित लखन ने कहा की अभी मत जाओ बारीश हो रही है बारिश रुक जाने दो फिर चले जाना इसके बाद महिला वही कुर्सी पर बैठकर बारिश थमने का रास्ता देखने लगी।शाम 6 बजे आरोपित लखन ने कुर्सी पर बैठी महिला का हाथ पकडकर अंदर ले गया और उसके सांथ खोटा काम किया।

इन सारे घटनाक्रम की सूचना सनावद निवासी महिला द्वारा अगले दिन शुक्रवार को दोपहर थाना मांधाता पंहुचकर पुलिस को सारी जानकारी दी। थाना प्रभारी जगदीश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की सब इंस्पेक्टर महिला अधिकारी द्वारा महिला की शिकायत पर भदवी की धारा 376,506 एवं 3,2,5 एस सी एस सी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं।तथा 35 वर्षिय आरोपित लखन पिता चैनसिंग केवट निवासी वार्ड 3 को हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारीयों को प्रकरण भेज दिया गया हैं।

महिला गेस्टहाऊस पर घटना वाले दिन ही 6 हजार रुपये प्रतिमाह खाना बनाने के लिये काम पर रखना बताया गया हैं। महिला के सांथ बलात्कार होने का प्रकरण आया है। दोनों महिला पुरुष का मेडिकल परिक्षण करवाया गया हैं जिसकी जाँच रिपोर्ट आना बाकी हैं एवं आरोपी लखन को जेल भेज दिया गया हैं।
राकेश पैन्ड्रो, एसडीओपी पुनासा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews