परिवहन कार्यालय में हेल्पडेस्क का शुभारंभ, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू

परिवहन कार्यालय में हेल्पडेस्क का शुभारंभ, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू

खंडवा, सुशील विधानी। मुख्यमंत्री शिवरासिंह चौहान द्वारा प्रदेश के शासकीय विभागों में जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है। लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से अलग-अलग विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने पर जनता को सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। इसी के अनुरूप परिवहन विभाग में भी लायसेंस व अन्य कार्यो के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे जनता को अब बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ रहे हैं और बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा। यह बात खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने इंदौर रोड़ स्थति परिवहन विभाग के कार्यालय में हेल्पडेस्क का शुभारंभ अवसर पर कही।

विधायक ने कहा कि परिवहन विभाग में लायसेंस और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए काफी विलंब होता था और एजेंटों के माध्यम से ही लायसेंस प्राप्त होते थे। अब शासन द्वारा ऑनलाइन आवेदन पर सभी प्रकार की सुविधाएं शीघ्र अतिशीघ्र प्राप्त हो रही है। हेल्पडेस्क के माध्यम से अब एक ही बार में हमें सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को परिवहन विभाग में किसी न किसी काम के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें किसी भी कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर से दिशा निर्देशों के पालन में कार्यालय में आने वाले आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने हेल्पडेस्क कक्ष का शुभारंभ किया। कार्यालय में ऑनलाइन फार्म भरकर अपना कार्य कराने के लिए आने वाले आवेदकों को उनेक अपाईन्टमेंट के समय तक प्रतिक्षा हेतु हेल्पडेस्क कक्ष में बैठक व्यवस्था साथ ही कार्यालय में आने वाले दिव्यांग आवेदकों के लिये व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई है। कार्यालय में महिला एवं पुरूषों के अलग अलग शौचालय भी बनाए गए हैं एवं आवेदकों की दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यालय में आने वाले आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो एवं वे अपना कार्य सुविधाजनक रूप से करा सके। विधायक ने इस दौरान कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। आभार व्यक्त करते हुए एआरटीओ जगदीश बिल्लौरे ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए शासन द्वारा हेल्पडेस्क शुरू की गई है जिसका लाभ जनता को सीधे प्राप्त होगा। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र वर्मा, सुनील जैन, सुधांशु जैन, एआरटीओ जगदीश बिल्लौरे, जयेश ठाकरे सहित परिवहन विभाग का स्टाफ मौजूद था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews