कमलनाथ ने कहा ‘हरसूद की जनता के विकास और रक्षा की जिम्मेदारी मेरी’, मंच से पुलिस प्रशासन को दी चेतावनी

Kamal Nath in Harsud

MP Election 2023/Kamal Nath : कमलनाथ ने कहा कि अत्याचार और भ्रष्टाचार के केंद्र का हम इलाज हम करेंगे। हरसूद में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी, यहां के विकास की जिम्मेदारी और आपकी रक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होने बीजेपी और सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश महंगाई और भ्रष्टाचार के अंधेरे में चला गया है। इसी के साथ उन्होने पुलिस प्रशासन को मंच से चेतावनी दी कि अगर आपने गुलामी की तो आने वाले समय में इसका इलाज किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन को चेतावनी

उन्होने कहा कि मैं आदिवासियों का दुख दर्द समझता हूं। यहां 35 साल से बीजेपी है और उसने इस स्थान को अत्याचार और भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। कमलनाथ ने मंच से कहा कि यहां का प्रशासन भी गुलामी करता है। लेकिन अब सब समझ जाएं कि गिनती शुरु हो गई है, छह दिन बचे हैं। कौन क्या करेगा ये कमलनाथ देखेगा। कल के बाद परसो भी आता है, ये याद रखें। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेता जो सोचते हैं कि कांग्रेस के लोगों को डरा धमका सकते हैं आगे उनको कमलनाथ को डराना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पुलिस और प्रशासन अगर किसी की गुलामी करते हैं तो उन्हें समझना होगा कि आगे जाकर हम सारा हिसाब करेंगे।

मध्य प्रदेश का भविष्य चुनने का आह्वान

इस मौके पर उन्होने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आज किसान, युवाओं और आदिवासियों की हालत बद से बदतल होती जा रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज मध्य प्रदेश में 1 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। यही प्रदेश का निर्माण करेंगे लेकिन इनका ही भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसे प्रदेश का निर्माण होगा। आज की पीढ़ी अपना भविष्य बनाने और सुरक्षित रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। उन्होने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘फसल सामने कटेगी, फसल का हिसाब आप लाइयेगा और आपके भविष्य की जिम्मेदारी कमलनाथ की होगी।’ उन्होने कहा कि ये आपको तय करना है कि आप कब तक इनकी गुलामी करेंगे। उन्होने कहा कि 17 तारीख को जो चुनाव है वो इलाके के प्रत्याशी या किसी पार्टी का नहीं बल्कि आपके भविष्य का है। आपको तय करना है कि आप कैसा भविष्य चाहते हैं।

कांग्रेस को वोट देने की अपील

कमलनाथ ने कहा कि कलाकारी की राजनीति बहुत हो गई। शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में क्या दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टातार, चौपट अर्थ व्यवस्था और घर घर में शराब दी है। उन्होने पूछा कि हमने किसानों के लिए कर्ज माफी योजना शुरु की थी लेकिन बीजेपी ने हमारी सरकार गिरा दी। ये योजना इस बार कांग्रेस सरकार बनने पर फिर जारी रहेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में हर वर्ग को शामिल किया है और वो सारे वचन पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी चुनाव से ऐन पहले प्रलोभन दे रही है लेकिन पिछले अठारह साल में उन्होने कुछ नहीं किया। इसलिए अब जनता को अपनी समझ और विवेक से जागरूक होकर वोट देना होगा।

[dgv_vimeo_video id=”883185667″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews