
खंडवा में एक बाइक ने अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते धूं धूं कर जलने लगी। यह मामला कोतवाली थाना परिसर का है। बाइक में अचानक आग लगने की वजह से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी प्रवीण आर्य और एक आरक्षक इस बाइक से मीटिंग के लिए निकल रहे थे। उसी दौरान इसमें आग लग गई।
घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक टीवीएस की इस अपाचे बाइक पर सवार होकर आरक्षक और थाना प्रभारी परिसर से निकल रहे थे। तभी अचानक तेज लपटें उठने लगी। यह देखकर टीआई और आरक्षक तुरंत बाइक से उतरे जिससे दोनों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर मची अफरा तफरी
जैसे ही थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को बाइक में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली। पुलिसकर्मियों ने आग कर काबू पाने की कोशिश की लेकिन यह इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी बाइक लपटों से घिर गई। वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
आज की लपटे देखकर थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। लेकिन राहत इस बात की रही कि टीआई या आरक्षक या फिर मौके पर मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। समय से दोनों के बाइक से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं मौके पर पहुंची फैब्रिकेटेड ने आग पर काबू पाया।
मीटिंग के लिए जा रहे थे
यह भी सामने आया है कि कोतवाली थाना प्रभारी आरक्षक के साथ एक मीटिंग में जाने के लिए बाइक से निकल रहे थे। बाइक को स्टार्ट करने के बाद आगे बड़े ही थे कि अचानक से आग भड़क गई। पहले धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया और उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी।
निकाली जा रही जानकारी
टीवीएस अपाचे बाइक में आग कैसे लगी फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। यही बताया जा रहा है कि अचानक से बाइक ने आग पकड़ ली थी। यह शॉर्ट सर्किट था या फिर तकनीकी खराबी या कोई अन्य कारण इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

