आखिरकार हटाई गई खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, अनय द्विवेदी बने नए कलेक्टर

आखिरकार हटाई गई खंडवा कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, अनय द्विवेदी बने नए कलेक्टर

खंडवा/सुशील विधानी

खंडवा (kandwa) की कलेक्टर (collector) तन्वी सुंद्रियाल (tanvi sundriyal) को हटा दिया गया है और उनको भोपाल (bhopal) में ऐप्को में पोस्टेड किया गया है । उनके स्थान पर अनय द्विवेदी (anay dwivedi) को नया कलेक्टर बनाया गया है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने अपनी खबर के माध्यम से इस बात की संभावना व्यक्त की थी कि तन्वी सुंद्रियाल की जल्द छुट्टी हो सकती है क्योंकि भाजपा विधायक राम डान्गोरे ने खुद उनकी शिकायत की थी और उनके खिलाफ कोरोना से निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया था।

बता दें कि तन्वी सुंद्रियाल ((tanvi sundriyal) से सरकार (government)) नाराज है। दरअसल जिस तरह से खंडवा में एक ही दिन में 69 कोरोना पॉजिटिव (corona positive) के मामले आए हैं ,उसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही साथ भाजपा (bjp) विधायक (mla) राम डान्गोरे (ram dangore) ने मुख्यमंत्री (chief minister) को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। उन्होंने तन्वी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कोरोना से निपटने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रही है और शहर में लाकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है जिसके कारण कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

कुछ दिन पहले 340 किलोमीटर का सफर करके आई एक गर्भवती महिला के साथ कलेक्टर के व्यवहार को लेकर भी आपत्ति की गई है। भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर आरोप लगाया है कि वे कोरोना के आंकड़े छुपा रही हैं और साथ ही साथ जितनी मौतें हुई है उन्हें भी छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जब राज्य सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया था तब कलेक्टर ने क्राइसिस मैनेजमेंट के नाम पर शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था जिसके पीछे एक कांग्रेस विधायक का दबाव था, यह जानकारी भी सरकार को मिली है जिससे सरकार नाराज है। एमपी ब्रेकिंग ने इसे लेकर प्रमुखता से खबर भी दिखाई थी।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews