खंडवा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिली एसी बस, मंत्री विजय शाह ने किया लोकार्पण, अस्पताल तक सफर होगा आसान

खंडवा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को लंबे इंतजार के बाद बस की सुविधा मिल चुकी है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने इस बस का लोकार्पण किया और छात्रों के साथ सफर भी किया।
Khandwa

खंडवा के मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी लंबे समय से परिवहन सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनकी सुविधा के लिए एसी बस उपलब्ध करवा दी गई है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से खरीदी गई नई एसी बस का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बस में सफर किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी।

बता दें कि 27.70 लाख की लागत से खरीदी गई इस बस के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह के साथ प्रभारी कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौड़ा, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दादू, चिकित्सक स्टाफ और बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र छात्राएं मौजूद थे।

मंत्री विजय शाह ने किया लोकार्पण

बता दें कि मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल आने जाने में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से 27.70 लाख रुपए की लागत से वातानुकूलित बस खरीदी गई। इससे छात्रों का सफर अब सुविधाजनक और सुरक्षित रहेगा।

मंत्री शाह ने मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2026 में रखे गए कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने परिवहन सुविधा की मांग रखी थी और कहा था कि कम से कम दो बस संचालित की जानी चाहिए। ऐसे में एक बस उपलब्ध करवा दी गई है और दूसरी बस जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

Khandwa

छात्रों के साथ किया सफर

नई बस मिलने के बाद मेडिकल छात्रों में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। छात्रों का कहना है कि अब उन्हें कॉलेज और जिला अस्पताल के बीच आने-जाने के लिए परिवहन मिलने से अपने क्लीनिकल परीक्षण, इंटर्नशिप के लिए आवागमन की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी। बता दें कि मंत्री शाह ने अपना वादा पूरा करने के बाद छात्रों के साथ बस में सफर भी किया। इस तरह की एक और बस वन विभाग के इको पर्यटन बोर्ड को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

Khandwa

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews