Khandwa News: खालवा में 2 लोगों की हत्या, देवलीकलां के जंगल में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Khandwa News: खालवा में 2 लोगों की हत्या, देवलीकलां के जंगल में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Khandwa News: खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम देवलीकला में दो लोगों की हत्या होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों लोगों की निर्मम हत्या इस कदर की गई है की लाशों की तरफ् को देखने वाले लोग सहम उठे। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को रोड पर फेंक दिया और फरार हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”797032694″]

जंगल में पूजा करने जाते थे मृतक

घटना की जानकारी मिलने के बाद खालवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि  मृतक बद्री यादव और तुलसीराम यादव दोनों पूजा-पाठ करने के लिए जंगल मे स्थित मंदिर आते रहते हैं। यहीं पर किसी ने घात लगाकर उनके कत्ल की घटना को अंजाम दिया है।

इन लोगों पर शक

दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वही पुलिस ने ज़मीन विवाद में हत्या किए जाने का संदेह जताया है। एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी है, जो मामले की जांच कर रही है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews