Khandwa News : दिनदहाड़े साले ने जीजा को चाकू से उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी शाहरुख को हिरासत में लिया है। फिलहाल मोघट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
khandwa news

Khandwa News : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ साले ने जीजा की दिनदहाड़े, बीच सड़क चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लहूलुहान जीजा बीच सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही मोघट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी साले को हिरासत में लिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शोएब पिता निसार गुलशन नगर निवासी हैं। वह ऑटो चलाता था। हालांकि, सुबह खानशाहवली क्षेत्र में वह पैदल पहुंचा था। यहां फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान लगाने वाले शाहरुख निवासी इंदिरा नगर बेड़ी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान शाहरुख ने शोएब पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हुए शोएब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बारिश के बीच काफी देर तक शव रोड़ किनारे पड़ा रहा।

पुलिस ने आरोपी शाहरुख को हिरासत में लिया है। फिलहाल मोघट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”984314220″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews