
Khandwa News : खंडवा में आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर लात-घूंसे चले, नेताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां तक उठा ली। विवाद इतना बड़ा की वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अलग कराकर उनका गुस्सा शांत कराया। यह विवाद उस समय हुआ जब कांग्रेस कार्यालय में ही मध्य प्रदेश के प्रभारी संजय दत्त कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार मजबूत को लेकर वन टू वन बंद कमरे में चर्चा कर रहे थे।
यह है मामला
पहला विवाद खंडवा के मुन्नू बाबूजी और पंधाना के शैलेष राठौर के बीच हुआ। जब प्रभारी संजय दत्त कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर रहे थे इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां उठा ली लात धंसे भी दोनो के बीच जमकर चले। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को अलग कराया और मामला शांत हुआ।
दूसरा विवाद अरूण यादव समर्थक मोहन ढाकसे का हुआ। प्रभारी प्रदेश सचिव संजय दत्त की वन टू वन चर्चा के दौरान मोहन ढाकसे ने मुस्लिम नेता सलीम पटेल को बीजेपी का नेता बता दिया। इस बात पर हंगामा हुआ। सलीम पटेल के बेटे और कांग्रेस नेता मोहन ढाकसे से के बीच में जमकर तू तू मैं मैं हो गई ।
प्रभारी प्रदेश सचिव संजय दत्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कोई इतना बड़ा विवाद नहीं था। मुझे तो इसकी जानकारी भी नहीं है मैं जानकारी लेकर कुछ कह पाऊंगा लेकिन इतना बड़ा आयोजन होता है कार्यकर्ताओं में जोश रहता है कोई अपनी बात कहता कोई अपनी राय देता है। अब ये किस बात पर विवाद हुआ इसकी जानकारी मुझे नही है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”837350887″]
