Khandwa News : 10 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Khandwa News : 10 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Khandwa News : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ एक दरिंदे ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली मासूम को दरिंदगी का शिकार बना लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ पाती इसके पहले ही दरिंदा फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने भी लगभग 95 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

जानकारी मिल रही है कि 10 साल की बालिका जब घर में अकेली थी, उस समय पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बलीराम उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जिस समय घटना हुई उस समय बालिका के पिता और भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो नाबालिग बालिका ने उन्हें दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई जिसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में उसकी शिकायत की।

बता दें कि वहीं कोतवाली टीआई ने पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भिजवाया। फिर, बलीराम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो पता चला कि वह बस से इंदौर की तरफ भाग रहा है। तभी पुलिस ने लगभग 95 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद चोरल में वह बस हाथ आई जिसमें आरोपी बलीराम बैठा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस जब आरोपी बलीराम को पकड़कर थाने लाई तो वह मुंह छिपाने लगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews