Khandwa News : मोबाइल दुकान में लाखो की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने बहरूपिए के झोले से 20 मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया गया। कोतवाली पुलिस के हाथ लगा चोरी का आरोपी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं।
khandwa news

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा में मोबाइल दुकान में हुई चोरी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। आरोपी शातिर बदमाश निकला जो काले कपड़े पहनकर बाबा के वेश में घूमकर चोरी कर रहा था। पुलिस ने बहरूपिए के झोले से 20 मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया गया। कोतवाली पुलिस के हाथ लगा चोरी का आरोपी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं।

क्या है पूरा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जमील बाबा उर्फ जय पिता कल्लू हैं, जो काले कपड़े पहनकर बाबा के वेश में घूमकर चोरी कर रहा था। बाबा का वेश में गुम रहा था ताकि इससे उस पर किसी तरह का शक न हो। रात में मौका पाकर वह चोरी की घटाना को अंजाम देता था। मंगलवार रात में रेलवे स्टेशन तिराहे पर सोनू गुरुभक्षाणी की मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। चोर ने 20 मोबाइल सहित अन्य सामान चुराया था। केस दर्ज कर चोर के बारे में पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखे गए। फुटेज में काला रंग का कुर्ता पहने हुए एक संदिग्ध बाबा नजर आया। फुटेज के आधार पर बाबा जहां भी गया उसका रूट ट्रेक किया। इसके बाद बाबा को लोहारी नाके पर पकड़ा है।

पूछताछ में उसने अपना नाम जमील बाबा उर्फ जय बताया। उसके झोले में दुकान से चुराए हुए मोबाइल जब्त किए हैं। थाने लाकर पूछताछ की गई। अपराध रिकार्ड चेक करने पर रतलाम में एक केस दर्ज होना पाया है। इंदौर से भी उसके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews