गोदान एक्सप्रेस में यात्रियों को चाकू मारकर लूटा, रेलवे पुलिस में हड़कंप

गोदान एक्सप्रेस में यात्रियों को चाकू मारकर लूटा, रेलवे पुलिस में हड़कंप

खंडवा।

लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 11055 गोदान एक्सप्रेस में रेल यात्री को चाकू मारकर लूट की घटना से रेल्वे पुलिस में हड़कंप मच गया | खंडवा स्टेशन के पास आउटर पर रुकी ट्रेन में चढ़े छह बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया | खंडवा स्टेशन पर स्टॉप नहीं होने के बाद भी ट्रेन आउटर पर रुकी थी | आरोपियों ने रेल यात्री के दोनों हाथो पर चाकू मारकर उसके पास रखे आठ हजार रूपये लूटकर फरार हो गए | सुचना मिलने पर घायल हए यात्रियों को हरदा स्टेशन पर उतारा गया | घायलों को इलाज के लिए जिला अस्प्ताल भेजा गया | इतनी गंभीर घटना को दबाने के लिए जीआरपी पुलिस ने लूट के मामले को यात्रियों के बीच हुई मारपीट का मामला बताया |

खंडवा स्टेशन के आगे आउटर पर अँधेरे में ट्रेन रुकी | उसी दौरान ट्रेन में चढ़े छह बदमाशों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों को धमकाना शुरू किया | इन लोगों ने यात्रियों से मारपीट और लूटपाट शुरू कर दी. घायल यात्रियों को उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया | 

वही इस पुरे मामले पर हरदा जीआरपी पुलिस चौकी के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा घटना पर लीपापोती करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है | जीआरपी पुलिस ने गंभीर घटना को यात्रियों के बिच आपस की मारपीट बताया | हरदा जीआरपी चौकी प्रभारी केएम रिछारिया ने बताया की यह घटना यात्रियों के बिच आपस में हुई मारपीट का नतीजा | मारपीट के दौरान खिड़की दरवाजो पर लात घूंसे चलने से चोट आयी है | उन्होंने बताया की भुसावल स्टेशन के बाद से ही यात्री आपस में बैठने की बात पर विवाद हुआ था | हरदा स्टेशन मास्टर के पास आयी सुचना पर दो यात्रियों को उतरा गया | डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कार्रवाई की जावेगी |

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews