Hindi News

लव जिहाद मामला : खंडवा में मुस्लिम युवक के घर पर आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

Written by:Amit Sengar
Published:
लव जिहाद मामला : खंडवा में मुस्लिम युवक के घर पर आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

खंडवा, सुशील विधाणी। खंडवा जिले के आदिवासी क्षेत्र खालवा के ग्राम गुलाईमाल में लव जिहाद (love jihad case) की आशंका में युवती को भगाकर ले जाने से वहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुस्लिम युवक की दुकान और मकान में तोड़फोड़ कर दी मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

यह भी पढ़े…लव जिहाद मामला : खंडवा में मुस्लिम युवक के घर पर आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

सूत्रों के अनुसार खालवा थाना क्षेत्र के गांव गुलाई माल में मंगलवार रात एक 19 वर्षीय युवती को मैकेनिक सलमान द्वारा अपने साथ बहला – फुसलाकर ले गया इस बात की जानकारी परिवार वालों को लग गई और यह चर्चा पूरे गांव में फैल गई आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के घर और उसकी दुकान में हमला कर दिया और तोड़फोड़ की गई।

यह भी पढ़े…बहुत ही गुणकारी होता हैं सौंफ , बालों से लेकर ग्रोथ तक होता है इसका इस्तेमाल

लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया साथ ही आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया । बुधवार को उपद्रव की आशंका पर रिजर्व पुलिस और आसपास थानों से बल बुलाया गया गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है युवती के घर के रास्ते पर थी गैरेज की दुकान युवती के घर के रास्ते पर उसकी ऑटो गैरेज की दुकान है करीब 3 हजार की आबादी वाले गुलाई माल में मुस्लिम परिवार के 4 से 5 घर हैं हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया हालात नियंत्रण में है , संदेही लड़के की तलाश की जा रही है परिजनों की ओर से लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews