Khandwa Road Accident : खंडवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब कार और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। जिसके बाद मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई।

यहां का मामला
दरअसल, घटना पुनासा के सनावद मार्ग पर दौलतपुर फाटे के पास की है। जब रात के 2 बजे कार में सवार होकर पांचों मृतक व्यवसायिक काम के सिलसिले में पुनासा आए थे। मिली जानकारी के अनुसार, रात को सभी अपने घर कसरावद तहसील लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे कार सामने से आ रही डंपर से टकरा गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पुनासा अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। इधर, मौकास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इनकी हुई मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 23 से लेकर 40 वर्षीय लोग शामिल थे।
- 40 वर्षीय भारत पुत्र चिंताराम निवासी काकरिया थाना कसरावद
- 36 वर्षीय अलकेश पुत्र तुलसीराम निवासी दोंगांवा थाना कसरावद
- 26 वर्षीय मनीष पुत्र ताराचंद वर्मा निवासी दोंगांवा थाना
- 36 वर्षीय पुखराज पुत्र चरणदास नामदेव निवासी दोंगावा
- 23 वर्षीय आदित्य पुत्र अमित शर्मा निवासी राम मंदिर चौक कसरावद
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

