गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगी पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि: विजय शाह

गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगी पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि: विजय शाह

खण्डवा, सुशील विधानी| प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि ‘‘स्वनिधि संवाद‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के छनेरा के नगर पालिका सभागृह में प्रधानमंत्री के संवाद को वीडियो स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. शाह ने क्षेत्र के हितग्राहियों को पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स के हितपत्रों का वितरण किया।

इस दौरान जिन हितग्राहियों को ये हितपत्र वितरित किए गए है, उनमें नूरजहां, दिलीप राठौर, संतोष यादव, गंगा बिसन साहू एवं अन्य लगभग 50 हितग्राही शामिल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में देश में प्रथम स्थान पर है। मध्यप्रदेश में एक लाख से अधिक हितग्राहियों ने इसका लाभ लिया है।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि योजना में पथ विक्रेताओं को छोटे-छोटे काम-धंधे के लिए, बिना सुरक्षा लिए, बैंकों से 10 हजार रूपए तक की कार्यशील पूंजी तथा ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। योजना में प्रावधान है कि डिजीटल ट्रांजेक्शन करने पर प्रतिवर्ष 1200 रूपये की अतिरिक्त राशि और समय पर ऋण चुकाने पर अगले वर्ष 20 हजार रूपए की कार्यशील पूंजी उपलब्ध करवाई जाएगी। जैसे-जैसे वे अपना कार्य आगे बढ़ायेंगे सरकार उनकी मदद बढ़ाएगी और वे आत्मनिर्भर होते चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना में 10 हजार तक का लोन स्वीकृत होगा। कोरोना संकटकाल में राज्य के रेहड़ी, ठेला, फल विक्रेता, पटरी लगाने वालों के आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने के लिये योजना तैयार की गई है। योजना का लाभ देने में मध्यप्रदेश अग्रणीय रहा है। कार्यक्रम के बाद मंत्री डॉ. शाह ने भवन परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम हरसूद श्री परीक्षित झाडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews