पानी की तलाश में खेत में आ पहुंचा सांभर का बच्चा, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

पानी की तलाश में खेत में आ पहुंचा सांभर का बच्चा, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

खंडवा, सुशील विधानी| जंगल (fOREST) में पानी का संकट खड़ा होने के बाद वन्य प्राणी (Wild Life) पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं और हादसों का शिकार होते हैं । ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। पानी की तलाश में शहर के रिहायशी क्षेत्र अवस्थी चौक स्थित एक खेत में पहुंचे सांभर का बच्चा घायल अवस्था में एक खेत में जा बैठा।

अपनी जान बचाने के लिए सांभर का बच्चा खेत के अंदर जा घुसा। सांभर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। वन अमले की टीम ने रेस्क्यू कर सांभर की जान बचाने के लिए टीम ने चारों तरफ से खेत को घेर लिया। सांभर के बच्चे को पकड़ने के लिए उड़न दस्ते सहित वन विभाग की टीम चारों तरफ से घर के बैठी हुई थी | वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि सांभर का बच्चा है कुछ घायल है अभी निर्देश मिले हैं कि उसे पकड़े ना उसे अभी खेत के अंदर ही रहने दें क्योंकि घायल अवस्था में वह दम भी तोड़ सकता है इसलिए शाम को रेस्क्यू कर इसे पकड़ा जाएग बाद में उसका इलाज कर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा

सुबह करीब आठ बजे सांभर पानी की तलाश में शहर के व्यवसायिक क्षेत्र अवस्थी चौक खेत में पहुंच गया था। सांभर को देखकर कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे बचाया लेकिन वह खेत में जा घुसा| लोगों द्वारा वन विभाग को सांभर के शहर में घुसने की सूचना दी गई। जिसके बाद वन अमले की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews