स्कूल की शिक्षिका को रेत से भरे डंपर ने रौंदा घटनास्थल पर ही मौत

स्कूल की शिक्षिका को रेत से भरे डंपर ने रौंदा घटनास्थल पर ही मौत

खन्डवा। सुशील विधानि।

हरसूद रोड से खंडवा की तरफ जा रहे एक डंपर ने आज दोपहर में एक स्कूली शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए वही क्षेत्रवासियों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। वही शहर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यातायात विभाग की लापरवाही के चलते समय रहते यदि यातायात विभाग ऐसी जगहों को चिन्हित करें जहां दुर्घटना के पॉइंट है लेकिन यातायात विभाग को चालानी कार्रवाई से फुर्सत नहीं है।

हरसूद रोड पर हुई दुर्घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एसपी शिवदयाल भी मौके पर पंहुचे। मृतिका के परिजनों को सूचना दी गई डायल हंड्रेड की मदद से शव को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। वहीं ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews