दर्शन करने आये श्रद्धालुओं का वाहन सरकारी पार्किंग से चोरी, ओंकारेश्वर में पहली घटना

दर्शन करने आये श्रद्धालुओं का वाहन सरकारी पार्किंग से चोरी, ओंकारेश्वर में पहली घटना

ओंकारेश्वर, सुशील विधानी। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में आए श्रद्धालुओं की गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। सिम्पलेक्स कंपनी पिथमपुर में काम करने वाले कामगारों का एक समूह भगवान ओंकारेश्वर के दर्शनों के लिये मंगलवार सुबह यहां पहुंचा था। उन्होने अपनी गाड़ी सरकारी पार्किंग में खड़ी की थी लेकिन दर्शन से लौटकर देखा तो उनका वाहन चोरी हो चुका था।

यहां सरकारी पार्किंग में अपना टवेरा कंपनी का चार पहियां वाहन क्रमांक एमपी 45 बीबी0886 झुला पुल पार्किंग में पार्क कर लगभग सुबह 11 बजे ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिये मंदिर चले गये। अवकाश होने की वजह से मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या अधिक होने से दर्शन में बहुत समय लग गया। भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर शाम 4 बजे वे वापस लौटे तो उनका वाहन पार्किंग में नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद उन्होने मामले की शिकायत  पुलिस में दर्ज कराई।

जबलपुर के रहने वाले रामलाल झारीया ने बताया कि वे 9 लोग पिथमपुर इंडोरामा में सिम्पलेक्स कंपनी में काम करते हैं। ये लोग किराये से गाड़ी लेकर ओंकारेश्वर दर्शन के लिये आये थे। सुबह 11 बजे झुलापुल पार्किंग में गाड़ी लगाकर दर्शन के लिये सभी मंदिर गये।शाम 4 बजे लौटने पर देखा की गाड़ी अपनी जगह पर नही हैं। आस पास तलाशने पर भी कोई पता नही चला तो उन्होने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी। माना जा रहा है कि इस तरह दर्शनार्थियों की गाड़ी चोरी का शहर में ये पहला मामला है।

इनका कहना है

चार पहिया वाहन चोरी की घटना थाने पर पहली बार सामने आई हैं। सीसीटिवी कैमरे की जाँच की जा रही है। वायरलेस सेट पर पड़ोसी थानों पर सूचना दे दी गई हैं। मामले की जाँच की जा रही हैं। एसआर जमरा,थाना निरीक्षक, थाना मांधाता 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews