खंडवा में हुआ दर्दनाक हादसा, अबना नदी में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत

खंडवा में हुआ दर्दनाक हादसा, अबना नदी में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत

Khandwa News : खंडवा जिले के अबना नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की नदी में नहाने कुल 3 बच्चे गए थे, जिसमें से एक बच्चा नहाने गया था जो कि डूबने लगा। इस दौरान दूसरा उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया। वहीं, तीसरे बच्चे ने दौड़ लगाकर आसपास के लोगों को बताया। जबतक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक बच्चे डूब गए थे। आनन-फानन में तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”815834312″]

रामनगर क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला रामनगर क्षेत्र का है, जहां आबना नदी के मुहाने पर एक नाला बना हुआ है। आज तीन बच्चे साइकिल चलाते हुए नदी तक पहुंच गए और नहाना शुरू कर दिया। दोनों बच्चों की उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना पुलिस थाने को दी गई जो कि मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”815834142″]

क्षेत्र में गम का माहौल

इधर, मौत की खबर सुनकर दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, सभी से पुछताछ भी कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”815833961″]

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews