खंडवा से लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी राजनारायण पुरनी और जयवर्धन का वीडियो हुआ वायरल, फिर उठे सवाल

खंडवा से लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी राजनारायण पुरनी और जयवर्धन का वीडियो हुआ वायरल, फिर उठे सवाल

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह और खंडवा से लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी राजनारायण पुरनी का एक वीडियो सामनें आया है वीडियो में कुछ ग्रामीणों से मिलते हुए जयवर्धन और राजनारायण पुरनी नज़र आ रहे है, साथ ही इस दौरान एक व्यक्ति इन दोनों से मिलता है और कहता है कि हमनें कहा था यादव को टिकिट दी तो कांग्रेस को हरवा देंगे, इस पर सभी जोर से हसंते है। गौरतलब है कि खंडवा क्षेत्र से ही अरुण यादव ने ताल ठोकी थी लेकिन बाद में अचानक कदम खींच लिए थे, लेकिन यह भी कहा था कि मेनें फसल बड़ी की काट के कोई और ले जाता, वीडियो सामनें आने के बाद एक बार फिर चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि कांग्रेस की आपसी गुटबाज़ी फिर कही हार का कारण न बन जाये। वीडियो उपचुनाव प्रत्याशी के नाम के ऐलान से पहले का बताया जा रहा है। एम पी ब्रेकिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

[dgv_vimeo_video id=”629316382″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews