तेज़ रफ्तार पिकअप पलटने से 13 यात्री घायल, तीन की इलाज के दौरान मौत

तेज़ रफ्तार पिकअप पलटने से 13 यात्री घायल, तीन की इलाज के दौरान मौत

खरगोन।  जिले के भीकनगांव में रविवार देर रात्रि को भीकनगांव से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पिपराड व टेमला के बीच एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गई। उसमें 16 यात्री सवार थे जिसमें 3 की उपचार के दौरान मौत हो गई। 13 घायल हो गए 6 गंभीर घायलों को भीकनगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया।

सभी घायलों को पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भगवानपुरा विधानसभा के ग्राम घट्टी के महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर देशगांव के पास खेरदा से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे की पिपराड के पास महिंद्रा  पिकअप बिजली के पोल को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए व उपचार के दौरान 3 की मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने बताया कि  घट्टी निवासी गुलसिंग पिता दशरिया बारेला (50) कैलाश पिता नानसिंग बारेला (40) व मांगीलाल भील (36) की उपचार के दौरान  मौत हो गई व 13 अन्य घायल हो गए जिसमे 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews