लॉकडाउन में मिली छूट के बाद 40 घण्टे में 30 कोरोना पॉजिटिव बढ़े, रविवार को 15 नए केस

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद 40 घण्टे में 30 कोरोना पॉजिटिव बढ़े, रविवार को 15 नए केस

खरगोन| त्रिलोक रामणेकर| मध्य प्रदेश के खरगोन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है| रविवार रात को आई रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव मिले हैं| अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 155 पर पपहुँच गई है| COVID नोडल अधिकारी डाॅ दिव्येश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है ।

आज देर रात आयी रिपोर्ट के मुताबिक 100 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव और 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव रिपोर्ट में खरगोन के ब्रम्हणपुरी के 4, अंजुमन नगर के 2, सौमित्र नगर वार्ड न. 28 के 2 और बैंक कॉलोनी में 1 व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जबकि सनावद में 6 पॉजिटीव पाए गए है।

जिले में अब कोरोना के 40 एक्टिव हैं| लॉक डाउन की छूट के बाद 40 घण्टे में 30 कोरोना पॉजिटिव बढ़े हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews