
खरगोन |त्रिलोक रामणेकर| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone District) में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं| शुक्रवार को जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं| जिन्हे मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 184 पहुँच गई है| वहीं अब तक 108 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं|
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिले में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| मरीजो में खरगोन अमन नगर का एक, सनावद के आजाद नगर का एक और बडूद का एक कोरोना पॉजिटिव है, रिपोर्ट में वक मृतक भी हैं शामिल। जिले में अब कोरोना से 184 संक्रमित हो चुके हैं, इनमे से अब मौत का आंकडा 11 से बढकर 12 हो गया है| वहीं अब 64 एक्टिव केस हैं|
नोडल अधिकारी दिव्येश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

