नाई ने एक ही कपड़े से कर दी दाढ़ी-कटिंग, गांव के छह लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

नाई ने एक ही कपड़े से कर दी दाढ़ी-कटिंग, गांव के छह लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

खरगोन | जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात बड़गांव के छह और शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर की दो महिलाओं व गोगावां की तीन वर्षीय बच्ची में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें से शहर की 60 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है। बड़गांव से 6 केस एक ही गांव के हैं, गांव के एक नाई ने यह संक्रमण फैलाया है। नाई द्वारा संक्रमित कपड़े से कटिंग-शेविंग करने से लोगों में संक्रमण फैलने की बात सामने आई है|

जिले में संक्रमितों की संख्या अब 60 हो गई है। अब तक छह लोगों की मौत हुई है और सात लोग ठीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि गत दिनों एक युवक इंदौर से गांव आया था। उसने एक नाई के यहां दाढ़ी बनवाई थी। जबकि इस युवक के पहले से ही सैंपल जांच के लिए गए हुए थे। जिसकी बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका इलाज भी हुआ और वह ठीक होकर घर भी पहुंच गया था। वहीं जिन लोगों ने भी नाई के यहां पहुंचकर दाढ़ी-कटिंग बनवाई थी जो इसके संपर्क में आए थे उनमें से भी पांच अप्रैल को 26 लोगो के सैंपल लिए गए थे जो जांच के लिए भेजे गए थे। उसमें से 17 लोगों की रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आई थी जबकि शेष रहे नौ लोगों में से गुरुवार की रात आई रिपोर्ट में छह लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

सीएमएचओ डॉक्टर दिव्येश वर्मा का कहना है रात में एक ही गांव के छह और सुबह तीन पॉजिटिव केस आए हैं| बड़गांव के 6 ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए, गांव के नाई ने एक ही संक्रमित कपड़े का उपयोग अन्य लोगों के साथ भी कर दिया| इससे अन्य व्यक्ति संक्रमित हुए हैं, पूरा गांव सील कर दिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews