लोकायुक्त की कार्रवाई, बीईओ रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार

MP News

खरगोन।मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षक से रुका हुआ वेतन मांगने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। टीम ने आरोपी बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, फिलहाल कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार,जिले के कसरावद में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर अनिल शर्मा ने एक शिक्षक राकेश शर्मा से रिश्वत की मांग की थी।शिक्षक का रुका हुआ वेतन मांगने के एवज में BEO ने 10 हजार रु की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत शिक्षक ने इंदौर लोकायुक्त टीम से की।टीम ने योजना बनाकर आज गुरुवार को ऑफिसर को रंगेहाथों पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिक्षा अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

लोकायुक्त डीएसपी शिव सिंह यादव बताया कि फरियादी के बेटे ऋतिक वर्मा निवासी ढालखेड़ा खरगोन ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस को 11 फरवरी को शिकायत की थी कि उसके पिता राकेश वर्मा ढालखेड़ा में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सितंबर – अक्टूबर महीने में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने मेडिकल लीव ली थी। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर अनिल शर्मा को सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी वे मेडिकल लीव का डेढ़ माह का वेतन निकालने के एवज में पिता से 10 हजार की मांग कर रहे थे। इसके बाद कार्रवाई करके बीईओ को गिरफ्तार किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews